बागेश्वर डिग्री कॉलेज में भूख हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एज?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज की पांच सूत्री समस्याओं के निदान के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पहले दिन आकाश कुमार, आशीष कुमार अनशन पर बैठे। छात्रों ने सभी मांगों के पूरा होने पर ही आंदोलन समाप्त करने की चेतावनी दी है।
अभाविप के जिला संयोजक और छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में आंदोलन की शुरुआत हुई। जोशी ने बताया कि स्नातक के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश पाने वालों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन सीमित सीट होने के कारण कई छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल रहा है। संगठन स्नातक प्रथम सेमेस्टर में सीट बढ़ाने, महाविद्यालय में कैंपस को पूर्ण रूप से संचालित करने समेत पांच सूत्री मांग के लिए आंदोलन पर है। इस मौके पर जिला सह संयोजक हिमांशु जोशी, राकेश दानू, रिया, शिवांगी खेतवाल, ज्योति खेतवाल, दीपा आर्या, ललिता थापा, मनोज नगरकोटी, उमेेश चौधरी, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।