बागेश्वर के बागनाथ मंदिर परिसर में तीर्थ यात्रा अभियान की शुरूआत करते आप नेता बसंत कुमार। विज्ञ?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आम आदमी पार्टी (आप) ने बागेश्वर के बागनाथ मंदिर से तीर्थ यात्रा योजना का शुभारंभ किया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने मंदिर के पंडित को तीर्थयात्रा योजना का पहला टिकट देकर अभियान का शुभारंभ किया।
बसंत कुमार ने कहा कि आप मंदिरों के पुजारियों और पंडितों को तीर्थ यात्रा योजना की सौगात देगी। कहा कि इसके लिए बड़े स्तर पर पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है। प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी हो गई है। कहा कि पार्टी प्रदेश की शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेगी। उन्होंने बताया कि संविधान दिवस (26 नवंबर) को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाता है।