बागेश्वर डायट में संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागी शिक्षक को सम्मानित करते आयोजक। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से हुई संगीत प्रतियोगिता में 11 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर मंडलीय स्पर्धा के लिए स्थान पक्का किया है। शास्त्रीय संगीत गायन में सविता जोशी, हरीश चंद्र भट्ट, सुगम संगीत गायन में गिरीश चंद्र अधिकारी, नीलम मलवाल, लोक संगीत गायन में दीवान सिंह कोश्यारी, प्रीतम सिंह, गोपाल दत्त पंत, सुगम संगीत वादन में हेमंत बोरा, हरीश राम और सेमी क्लासिकल नृत्य में पंकज साह, लोक नृत्य में भावना लोहनी का चयन हुआ है।
इससे पहले जिला स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीईओ पदमेंद्र सकलानी ने किया। वहां पर संगीत प्रतियोगिता के समन्वयक रवि कुमार जोशी, प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला, निर्णायक राजेंद्र प्रसाद, कंचन जोशी, डॉ. संजय गुरुरानी, डॉ. बीडी पांडेय, डॉ. केएस रावत, कैलाश प्रकाश चंदोला आदि थे।