फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाछम गांव पर काहिली की मार, बिजली के लिए तरसे 96 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला बनने के 23 वर्ष बाद वाछम गांव में बिजली तो पहुंची, लेकिन पूरा गांव रोशन नहीं हो सका। इसे सरकार और प्रशासन की काहिली ही कहेंगे की गांव के चार तोक में रहने वाले 96 परिवारों को अब तक बिजली संयोजन नहीं मिल सका है। बिजली की मांग को लेकर ग्रामीण ऊर्जा निगम से लेकर डीएम कार्यालय तक गुहार लगा चुके हैं। समस्या का निदान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के घर पर सांकेतिक धरना देकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वाछम गांव पिंडरी ग्लेशियर के करीब बसा है। वर्ष 2017 से गांव के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत यूपीसीएल ने बिजली परियोजना का निर्माण शुरू करवाया। गांव के करीब 200 परिवारों को यूपीसीएल की ओर से कनेक्शन दिए गए लेकिन गांव के भटंग तोक के 30, जांतोली के 30, अनेड़ा के 24 और नेबगड़ के 12 परिवारों को संयोजन नहीं मिला। इन तोकों के ग्रामीण लंबे समय से कनेक्शन की मांग उठा रहे हैं। जब विभाग और जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की परेशानी का संज्ञान नहीं लिया तो नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के घर का ही घेराव कर डाला। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द पूरे गांव में बिजली संयोजन नहीं दिए गए तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ठेेकेदार कह रहा काम पूरा होने की बात
बागेश्वर। ग्राम प्रधान के घर पर धरना देने वाले ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार काम पूरी होने की बात कह रहा है तो विभाग के अनुसार काम अब भी जारी है। उन्होंने दोनों की ओर से ग्रामीणों को बरगलाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का साफ कहना था कि ग्राम प्रधान को इस मामले में दखल देते हुए पूरे गांव में बिजली कनेक्शन कराने चाहिए।
विज्ञापन

वाछम गांव में लंबे संघर्ष के बाद बिजली पहुंची लेकिन आधे गांव को कनेक्शन नहीं दिए गए। विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली से ग्रामीण नाराज हैं। बिजली सुविधा पूरे गांव को दी जानी चाहिए। - चंद्र सिंह, ग्रामीण वाछम
पिंडारी ग्लेशियर के तट पर बसा होने के बावजूद वाछम उपेक्षित है। गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। बिजली की सुविधा होने के बावजूद कुछ ग्रामीणों को कनेक्शन से वंचित रखा जाना समझ से परे हैं। - आनंद सिंह, ग्रामीण
वाछम गांव बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। जब जिम्मेदार लोग ही परेशानी नहीं सुन रहे तो ग्रामीण किसे परेशानी बताएंगे। जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए मजबूर हाेेंगे। - चंदन सिंह, ग्रामीण
गांव के कई परिवार कनेक्शन नहीं मिलने से नाराज हैं। प्रधान होने के नाते मुझे उनकी नाराजगी झेलनी पड़ रही है। बिजली कनेक्शन देने को लेकर विभाग और अपनी बात स्पष्ट करनी चाहिए। - मालती देवी, ग्राम प्रधान वाछम
वाछम गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत बिजली लाइन बिछाने और कनेक्शन देने का काम चल रहा है। अभी काम पूरा नहीं हुआ है। काम पूरा होने से पूर्व पूरे गांव को बिजली कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। - भाष्कर पांडेय, ईई ऊर्जा निगम, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें