फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब जी में आया बंद किया, जब चाहा शुरू कर दिया केबल

Sun, 03 Jan 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमराोहा में एमएसओ जब जी में आता है तब केबल बंद कर देता है और जब जी में आता है बगैर सेट ऑप बॉक्स लगाए ही एनलॉग केबल का प्रसारण कर रहा है। वहीं उपभोक्ताओं को सस्ते सेट टॉप बाक्स भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 31 दिसंबर की रात से केबल टीवी का एनलॉग प्रसारण बंद कराने के आदेश जारी किए थे। प्रसारण के लिए सेट टॉप बाक्स लगवाना अनिवार्य किया गया है। इस आदेश से जिले में करीब साढ़े पांच लाख घरों में प्रसारण बंद होना था, लेकिन मनोरंजन कर विभाग इस आदेश का जिले में अमल नहीं करा सका।

केबल संचालकों ने न तो केबल उपभोक्ताओं को सस्ते सेट टॉप बाक्स उपलब्ध कराए और न ही केबल टीवी का एनलॉग प्रसारण बंद किया है। सिर्फ एक जनवरी की सुबह को कुछ देर के लिए प्रसारण बंद किया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद से केबल टीवी का प्रसारण जारी है और बगैर सेट टॉप बाक्स के ही टीवी पर कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं। जिले में केंद्र सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाया जा रहा है और अफसर चुप्पी साधे बैठे हैं।

अफसरों ने केबल टीवी संचालकों पर कार्रवाई करने की अभी तक जरूरत नहीं समझी है, जबकि मनोरंजन निरीक्षकों को छापामारी करने के निर्देश भी दिए गए थे।  

लाखों रुपये की मनोरंजन कर चोरी
मल्टी सिस्टम आपरेटर (एमएसओ) पर मनोरंजन कर विभाग का कोई दबाव नहीं है। हाल यह है कि, अमरोहा शहर से सिर्फ पांच हजार कनेक्शनों का मनोरंजन कर जमा किया जाता है, जबकि शहर में करीब डेढ़ लाख टीवी कनेक्शन चल रहे हैं।

सेट टॉप बाक्स लगने के बाद मनोरंजनकर की चोरी रुक जाएगी। इससे एमएसओ सेट टॉप बाक्स लगाने में रुचि नहीं दिखा रहा है। फिलहाल केबल टीवी उपभोक्ताओं से प्रतिमाह दो सौ रुपये प्रति महीने शुल्क लिया जा रहा है, उसमें मनोरंजन शुल्क आपरेटर उपभोक्ताओं से तो वसूल कर रहे हैं, लेकिन मनोरंजन कर विभाग में जमा नहीं किया जा रहा है।

अवैध रूप से चल रहे चैनलों से भी हो रही लाखों की कमाई
जिले में मल्टी सिस्टम आपरेटर अकेले मनोरंजन कर ही नहीं अवैध रूप से चैनल का प्रसारण कर प्रतिमाह लाखों रुपए की कमाई कर रहा है जिसमें मनोरंजन कर विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं।

अवैध चैनल, जिन पर बिना सर्टिफिकेट के फिल्मों और फिल्मी गीतों का प्रसारण किया जा रहा है या अवैध तरीके से लोकल समाचारों का प्रसारण, लोकल विज्ञापन का प्रसारण किया जा रहा है पर ध्यान नहीं दिया जाता।

कई पापुलर निजी चैनल के प्रसारण के दौरान इनके ऊपर विज्ञापन की रनिंग पट्टी चलाकर प्रसारण में भी व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है।  

जिले में केबल टीवी का प्रसारण अब बिना सेट टॉप बाक्स के नहीं हो सकेगा। सेट टाप बाक्स के बिना यदि प्रसारण हो रहा है तो मनोरंजन कर विभाग से जांच कराके प्रसारण बंद कराया जाएगा। अवैध तरीके से लोकल चैनलों के प्रसारण की जांच कराके कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-वेद प्रकाश जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें