फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रधान अध्यापक सस्पेंड, दस शिक्षकों का वेतन रोका

Sun, 03 Jan 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण कई गड़बड़ियां मिलीं। इस दौरान दो स्कल बंद मिले, जबकि दस शिक्षक स्कूलों से नदारद मिले। वहीं बीस स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता खराब मिली।
विज्ञापन


इस मामले में दो हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि दस शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा बीस शिक्षकों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की गई है।

बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों और डीसी ने जोया ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षक किया। इस दौरान पंडकी प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय हटव्वा बंद मिला।
विज्ञापन


इसमें बीएसए ने प्रधान अध्यापिका फरहत इकबाल, राजिया खातून को संस्पेड कर दिया। वहीं ममता श्रीवास्तव, संगम, सोनम सहायक अध्यापक का वेतन रोक दिया।

इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर से सहायक अध्यापक अनिल कुमार, सरकड़ा कमाल प्राथमिक विद्यालय से गौहर मेहंदी, उच्च प्राथमिक विद्यालय सरकड़ी अजीज से आभा, प्राथमिक विद्यालय गुलड़िया से जरीन, उच्च प्राथमिक विद्यालय सतेड़ा से संजय पाल, मानक जुड़ी प्रथम विद्यालय से वीरवती, उच्च प्राथमिक विद्यालय नवादा से शाहना नदारद मिलीं।

इन शिक्षकों के वेतन रोक दिए गए हैं। वहीं सिरसा खुमार प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका शिमला देवी, बासीपुर विद्यालय के मोहम्मद इलियास, मंजीत सिंह, प्राथमिक विद्यालय जोज खेड़ा की ममता, पिंकी, रेशमा, प्राथमिक विद्यालय कांकर सराय की सहायक अध्यापिका धर्मवती, उच्च प्राथमिक विद्यालय ईंट का रड़ा से भरतराम, प्राथमिक विद्यालय फैय्याज नगर से सरिता शर्मा, प्राथमिक विद्यालय देवीपुरा से संतोष, रीता, उच्च प्राथमिक विद्यालय चुबका से ओमकार, मिशबाह, नारंगपुर प्रथम विद्यालय की शिक्षिका साजिया, राजकुमारी, विजयपाल के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की गई है।

नके स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिली है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है। बीएसए गिरवर सिंह ने बताया कि निरीक्षण में स्कूल बंद मिलने, शिक्षकों के नदारद रहने और शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। प्रतिदिन स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें