फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजगांव की महिला ने दो ग्रामीणों पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
मारपीट के हमले में घायल महिला। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजगांव में ग्रामीणों का आपसी विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला ने गांव के दो लोगों पर उनके साथ मारपीट तथा गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने तहसील में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता ने यहां राजकीय अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

तहसील के सुदरवर्ती मजगांव निवासी मधुली देवी पत्नी राजन सिंह का कहना है कि एक अप्रेल की देर शाम वह खेतों में घास काटने के लिए जा रही थी। इसी बीच गांव की ही एक महिला और पुरुष ने उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने ऐसा करने से रोका तो दोनों ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। वह घायल होकर बेहोश हो गई। बाद में अन्य ग्रामीणों की मदद से उन्हें यहां राजकीय अस्पताल लाया गया। महिला के सिर और कान में गहरी चोटें आई हैं। पीड़िता को एसटीएच के लिए रेफर कर दिया था लेकिन आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण वह यहीं उपचार करा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके दोनों नाबालिग बच्चों को भी अब खतरा बना हुआ है। उन्होंने नायब तहसीलदार को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि मारपीट से संबंधित शिकायती पत्र आया है। दूसरे पक्ष को बुलाया गया है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें