फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के इंतजार में किताबें लेकर स्टेंड पोस्ट पर बैठे रहते हैं बच्चे

विज्ञापन
चौखुटिया के नागाड़ में पेयजल के इंतजार में किताबें लेकर स्टेंड पोस्ट पर बैठे बच्चे। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रामगंगा नदी पर बने अखेती पंप हाउस में लगे मोटर की मरम्मत के बाद योजना से जुडे़ अधिकांश क्षेत्रों में चौथे दिन से पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई थी परंतु ग्राम पंचायत नागाड़ में छह दिन बाद भी पेयजल आपूर्ति ठप है। आलम यह है कि स्थानीय लोगों ने स्टेंड पोस्ट पर पेयजल के इंतजार में अपने स्कूली बच्चों को बैठाया है जो किताबें लेकर बैठे हैं। इधर, अखेती पंप हाउस की मोटर शनिवार को फिर फुंक गई है।
विज्ञापन

विभागीय लापरवाही और आए दिन मोटरों के खराब होने आदि कारणों से पैदा हुए पेयजल संकट से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। अखेती पंप हाउस में लगे मोटर की मरम्मत के बाद हालांकि योजना से जुड़े अधिकांश गांवों में चौथे दिन शुक्रवार को पेयजल की आपूूर्ति शुरू हो गई थी। वहीं, ग्राम पंचायत नागाड़ में छह दिन बाद भी पानी नही पहुंचा है। गांव के नौले सूख चुके हैं जबकि गांव में बने हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नही है। ऐसी स्थिति ग्रामीण दो किमी दूर रामगंगा नदी से पानी लाकर किसी तरह प्यास बुझा रहे हैं। पेयजल संकट से जूझ रहे नागाड़ के ग्रामीण कृषि कार्य में व्यस्त हैं ऐसी स्थिति में उन्होंने अपने बच्चों को पानी के इंतजार में स्टेंड पोस्ट पर बैठाया है। गांव के माही, मीनाक्षी, हेमा, खुशबू, ईश्वर, यश, योगेश, सौरभ आदि बच्चों ने बताया कि पानी का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है इसलिए वे अपनी किताबें भी साथ लाए हैं। उनका कहना है कि नलों में पानी आने पर वे इसकी सूचना अपने परिजनों को देंगे, जिसके बाद परिजन पानी भरकर ले जाएंगे।
गांव के लोग तमाम तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं पेयजल संकट ने लोगों को रुलाकर रख दिया है। हमने शनिवार को पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए टैंकर भेजने का आग्रह किया था संबंधित जेई ने बताया कि शनिवार को उनके पास चालक नहीं है। ऐसी स्थिति में हम क्या करें किससे कहें।
विज्ञापन

दिनेश मनराल ग्राम प्रधान नागाड़
पेयजल किल्लत से परेशान हैं गांव के नौले सूख चुके हैं। हैंडपंप में गंदा पानी आ रहा है। दो किमी दूर नदी से पानी लाना पड़ रहा है। समस्या का शीघ्र निदान होना चाहिए।- बबीता देवी
पेयजल की समस्या से दिनचर्या प्रभावित हो गई है। गांव के स्कूली बच्चे स्टेंड पोस्ट पर बैठकर पेयजल आपूर्ति का इंतजार कर रहे हैं। जिससे आम जनता के साथ ही बच्चे भी परेशान हैं। समाधान को कोई उपाय होना चाहिए।- गुड्डी देवी
पेयजल समस्या का शीघ्र निदान नही हुआ तो आंदोलन करना पड़ेगा। ऐसी अंधेरेगर्दी तो हमने कभी नही देखी। बड़े जनप्रतिनिधि हों या फिर अधिकारी कोई सुनने को तैयार नही हैं। चुनाव के समय लोग वोट मांगने आते हैं परंतु समस्या पैदा होने पर कोई नही सुनता है।-तुलसी देवी, रेखा देवी
अखेती पंप हाउस की मोटर चौबीस घंटे चलने के बाद शनिवार को फिर फुंक गई है। दूसरी मोटर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार तक सभी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की कोशिश की जा रही है। चालक न होने से नागाड़ में शनिवार को टैंकर नही भेजा जा सका है अब रविवार को टैंकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मनोज कुमार पांडे, जेई जल संस्थान चौखुटिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें