फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर-बद्रीनाथ मोटर मार्ग पर जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
भिकियासैंण में भूमिया मंदिर मोड़ पर लगा जाम। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। रामनगर-बद्रीनाथ मुख्य मोटर मार्ग के भूमिया मंदिर मोड़ पर रोजाना लग रहे जाम के कारण इन दिनों स्थानीय लोग और पर्यटक परेशान हैं। पर्यटन सीजन में जहां इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ी है वहीं मुख्य मार्ग पर बेतरतीब खड़े वाहन जाम का मुख्य कारण है। इस सड़क पर चौपहिया और दो पहिया वाहनों के कई वर्कशॉप होने के कारण भी यहां जाम लगना आम हो गया है। वर्कशॉप की आड़ में लोग अपने वाहनों को कहीं भी खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सवा दस बजे के आसपास भूमिया मंदिर मोड़ पर लंबा जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए चौकी पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नगर पंचायत वाहनों की पार्किंग के लिए सिनार चौराहे पर पार्किंग स्थल विकसित कर रहा है लेकिन बाजार से दूर होने के कारण लोग बाजार के नजदीक ही अपने वाहनों को खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें