खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते शिक्षक
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में खेल महाकुुंभ के सातवें दिन प्रतिभागियों ने फुटबॉल में दम दिखाया। बुधवार को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-21 आयु वर्ग में फुटबॉल, अंडर-17 बॉस्केटवॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, अंडर-14 में बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अंडर-14 बालिका बॉक्सिंग में विनीता बोरा, लमगड़ा ने प्रथम, अंडर-14 बालक वर्ग बॉक्सिंग में हवलबाग के आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 में आयोजित भार 50-52 किलो में भूपेश सिंह गैड़ा, धौलादेवी, 52-54 में पारस सिंह रावत, हवलबाग, 63-66 किलो में मुदित जोशी, हवलबाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-21 बॉस्केटबॉल में ताकुला, भैसियाछाना, धौलादेवी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, बीएस मनकोटी, प्रशांत जोशी ने संयुक्त रूप से किया। वहां पर डॉ. डीडी तिवारी, सीके तिवारी, प्रदीप सिंह मेहरा, जयपाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद, महेश भंडारी आदि रहे।