फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौखुटिया क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Jun 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
चौखुटिया में तहसीलदार को ज्ञापन देते ग्रामीण।
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया की तमाम समस्याओं का निस्तारण न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को चौखुटिया के क्रांति वीर चौराहे पर गेवाड़ विकास समिति के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन बार-बार उनकी उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को गेवाड़ विकास समिति के बैनर तले क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोग क्रांति वीर चौराहे पर एकत्र हुए। यहां ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से अघोषित बिजली की कटौती को समाप्त किए जाने, जल जीवन मिशन योजना के तहत क्षेत्र में बन रही सभी योजनाओं का कार्य पूर्ण करने, चौखुटिया क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्त और महीने में चार बार अल्ट्रासाउंड की सुविधा मुहैया कराने, क्षेत्र की सभी नहरों की मरम्मत करने आदि की मांग कर रहे हैं। नेगी ने कहा कि प्रशासन को चेताने के लिए प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने अपना विरोध व्यक्त किया है, अगर इसके बाद भी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। समिति के सदस्यों ने इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शन के दौरान तुलसी देवी, गिरीश चंद्र, धीरज नेगी, दिनेश मनराल, अशोक कुमार, आलम सिंह, भवन जोशी आदि मौजूद रहे।।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें