फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बिनसर में बाघ दिखने से ग्रामीणों में खौफ

Mon, 10 Jun 2024 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बिनसर अभयारण्य क्षेत्र से सटे गांवों में बाघ ने दस्तक दी है। इलाके के ग्रामीण इससे खौफ में जी रहे हैं। ग्रामीणों ने जागेश्वर के रेंजर के माध्यम से प्रमुख वन संरक्षक और प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन भेज बाघ को पकड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


संसाधन पंचायत संगठन ने रेंजर मनोज सनवाल को दिए ज्ञापन में बताया कि बिनसर अभयारण्य से लगे डाेटियालगांव, भेटुली, सुनौली, कुमसाऊं व अन्य गांवों में इन दिनों तेंदुए का आतंक काफी बढ़ गया है। इसके साथ ही अभयारण्य क्षेत्र में दिख रहा बाघ भी अब ग्रामीणों के लिए खौफ का सबब बन गया है। ग्रामीणों ने कहा कि अभयारण्य प्रशासन बाघ के कार्बेट टाइगर रिजर्व क्षेत्र से यहां आने की बात कर रहा है लेकिन ग्रामीण इसे मानने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि बाघ को किसी अन्य क्षेत्र से लाकर यहां छोड़ा गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर जोशी ने कहा कि अभयारण्य की सीमा के अंतर्गत नौ गांव, 14 रिजॉर्ट व विश्राम गृह और 11 मंदिर स्थित हैं, जिस कारण यहां ग्रामीणों और पर्यटकों की आवाजाही हमेशा बनी रहती है। जोशी ने कहा कि इन दिनों अभयारण्य क्षेत्र में पाए जाने वाले तेंदुए लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अभयारण्य में बाघ की मौजूदगी के कारण तेंदुओं का मूवमेंट ग्रामीण क्षेत्रों की ओर बढ़ा है। जोशी ने कहा कि जंगली जानवरों के आतंक के कारण जहां बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं वहीं महिलाएं जंगलों से चारा लाने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ज्ञापन देने वालों में रेखा नगरकोटी, तारा नगरकोटी, ईश्वर जोशी, गोविंदी देवी, प्रेमा देवी, देवकी देवी, रेवती देवी, सीमा देवी, नीमा, पुष्पा, पूरन सिह, हेमंत कुमार आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें