फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवई गांव से बाजे गाजों के साथ कदली वृक्ष लाये मेलाडुंगरी के ग्रामीण कोट भ्रामरी मंदिर

विज्ञापन
गरुड़ के मेलाडुंगरी के ग्रामीण मवई गांव से कदली वृक्ष लाते - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले के दूसरे दिन मेलाडुंगरी के ग्रामीण गाजे-बाजे और नंदा के जयकारों के साथ कदली वृक्ष को कोट भ्रामरी मंदिर में लाये।
विज्ञापन

मेलाडुंगरी के ग्रामीण मंदिर के प्रधान भंडारी बलवंत सिंह भंडारी , आनंद भंडारी, गोविंद कठायत, प्रताप सिंह, ज्वाला दत्त तिवारी के नेतृत्व में कदली वृक्ष लेने के लिए गाजे बाजे के साथ मवई गांव पहुंचे। नंदा के जयकारों के साथ कदली वृक्ष को मंदिर में लाया गया। कदली वृक्ष मंदिर पहुंचते ही नंदा अवतरित हुई। मेलाडुंगरी के ग्रामीणों ने केले के वृक्ष का नंदा का डोला बनाया। राजस्व पुलिस कर्मी भगरतोला गांव के बोरा परिवार के यहां से नंदा के गहनों को मंदिर में लाये। उन्होंने नंदा को गहनों से सजाया। मंदिर के प्रधान भंडारी बलंवत सिंह भंडारी ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रशासन ने रविवार को प्रकाश की व्यवस्था नहीं की थी। ग्राम पंचायत ने आज अपने संसाधनों से मंदिर परिसर में प्रकाश की व्यवस्था की। मेलाडुंगरी के ग्रामीणों ने सोमवार को भंडारा किया। सैकड़ों नंदा के भक्तों ने प्रसाद गृहण किया। मंदिर के प्रधान पुजारी पप्पू तिवारी ने बताया कि भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कांग्रेस चुनाव निर्वाचन समिति के सदस्य रंजीत दास सहित सैकड़ों भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर नंदा के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें