फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल और संविदा कर्मियों पर रहेगी आपूर्ति सुचारू रखे की जिम्मेदारी

विज्ञापन
अल्मोड़ा के लक्ष्मेश्वर बिजली घर में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मी। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बिजली कार्मिकों की लंबित मांगों के लिए बुधवार सुबह आठ बजे से प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए प्रशासन ने विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्मिकों के हड़ताल पर जाने पर उपनल, संविदा और ठेकेदारों के अधीन कार्मिकों को बिजली आपूर्ति सुचारु करने में लगाया जाएगा। सब स्टेशनों में शिफ्ट बदलने के बाद अपराह्न ढाई से बजे उपनल कर्मी तैनात कर दिए गए हैं और सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर 106 पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

विद्युत कार्मिकों ने बुधवार सुबह से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इसको देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर विद्युत विभाग ने आपूर्ति सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार कर ली है। सब स्टेशन में उपनल से तैनात कार्मिक सब स्टेशन आपरेटर (एसएसओ) का कार्य देखेंगे, जबकि बिजली लाइनों की देखरेख पूर्व से ही कई स्थानों पर ठेकेदार के अधीन है। इन स्थानों पर ठेकेदार के अधीन कार्मिकों को बिजली लाइनों की देखरेख करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को अपराह्न ढाई बजे से सब स्टेशनों में ड्यूटी चेंज होने के बाद उपनल कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक सब स्टेशन और स्यालीधार बिजली घर में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता कन्हैया लाल मिश्रा ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बड़ा फाल्ट आने पर होंगी दिक्कतें
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण इलाकों को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइनें जंगलों से गुजरती हैं। यदि इन लाइनों में फाल्ट आया तो आपूर्ति सुचारु करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रहने की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए जोनल मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती कर दी गई है। उपनल और संविदा कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। जरूरत पड़ने पर अन्य विभागों के जानकार कार्मिकों की भी मदद ली जाएगी। यदि हड़ताली कर्मियों ने बिजली आपूर्ति में व्यवधान डाला तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

वंदना सिंह, जिलाधिकारी अल्मोड़ा।
फोटो लाइन- 05एएलएम15पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें