फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी भिकियासैंण में अल्ट्रासाउंड मशीन लगी, मरीजों को होगी सुविधा

विज्ञापन
सीएचसी भिकियासैंण में अल्ट्रसाउंड मशीन का उद्घाटन करते विधायक करन माहरा। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में अल्ट्रासाउंड मशीन लग गई है। अब गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को को जांच के लिए रानीखेत नहीं जाना पड़ेगा। विधायक करन माहरा ने अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक माहरा ने कहा कि पीपीपी मोड में संचालित अस्पताल में मानकों के आधार पर काम नहीं हो रहा है। प्रबंधन को कड़े निर्देश देते हुए मानकों के तहत सभी डाक्टरों की तैनाती और सुविधा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 20 अगस्त तक कार्य पूर्ण नहीं होने पर मामले को 22 अगस्त को विधानसभा सत्र में उठाने की बात कही। माहरा ने 50 लाख की विधायक निधि से निर्माणाधीन ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का निरीक्षण कर 15 अगस्त को हर हाल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के निर्देश दिए। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पियूष रंजन, दीपक बिष्ट, महिपाल बिष्ट, भगवती रिखाड़ी, नंदन रावत, उमेश नैलवाल, पूरन मावड़ी आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें