फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थपलिया मोहल्ले के घरों में फिर आ रहा गंदा पानी

विज्ञापन
अल्मोड़ा के थपलिया मोहल्ले में एक घर में आर्या गंदा पानी। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के थपलिया मोहल्ले में फिर से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। गंदे पानी की आपूर्ति होने पर मोहल्ले के लोगों ने आक्रोश जताया है।
विज्ञापन

पिछले माह भी थपलिया और आसपास के क्षेत्रों में घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही थी। इसके बाद जल संस्थान से चौघानपाटा में कल्वर्ट में जीर्णशीर्ण हुई पाइपलाइन को बदला था। इसके बाद इन इलाकों में साफ पानी आने लगा था लेकिन बीते दो दिनों से थपलिया मोहल्ले में कई घरों में गंदा पानी आ रहा है। मोहल्ले के निवासी पूरन रौतेला ने बताया कि पानी खुलने पर शुरू में काफी गंदा पानी आ रहा है, जिससे बदबू भी आ रही है। उन्होंने जल संस्थान से साफ पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। विभागीय कर्मियों को मौके पर भेजकर लाइन दुरुस्त कर साफ पानी की आपूर्ति करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें