फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिवारी ने आजादी और विकास के लिए संघर्ष किया: हरीश

Thu, 11 Oct 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी की मूर्ति अनावरण के बाद परिजनों के साथ पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कमलाकांत तिवारी की मूर्ति का अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने किया। उन्होंने कहा कि स्व. तिवारी ने आजादी के आंदोलन में ही नहीं वरन इलाके के विकास के लिए भी काफी संघर्ष किया। निर्भीक और भाईचारे से युक्त समाज के निर्माण से ही स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस दौरान स्व. तिवारी के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


खिरखेत के सैमथान मंदिर परिसर में स्वतंत्रता सेनानी स्व. तिवारी की मूर्ति का अनावरण हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से ही समाज खुले में सांस ले रहा है। अध्यक्षता करते हुए विधायक करन माहरा ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में ताड़ीखेत विकासखंड के लोगों का ऐतिहासिक योगदान रहा है। ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने भी स्व. तिवारी के योगदान को याद किया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी स्व. कमलाकांत तिवारी के पुत्र जगदीश तिवारी सहित परिवार के लोगों को भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। प्रीपेट्री स्कूल झलोड़ी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश आर्य, उमेश भट्ट, कैलाश पांडे, अतुल जोशी, रविंद्र चंद्र जोशी, राजेंद्र रौतेला, राजेंद्र बिष्ट, नवल पांडे, भगवंत नेगी, हीरा रावत, गोपाल देव, माधो सिंह नेगी सहित तमाम ग्रामीण और अन्य लोग मौजूद थे। संचालन राजेंद्र बिष्ट ने किया। 

जनता को जुमलों से छल रही सरकारें 
रानीखेत। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वर्तमान में इतिहास को गलत ढंग से प्रस्तुत करने के प्रयास चल रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्ता को खत्म किया जा रहा है। संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जुमले मात्र से लोगों को छल रही है। उन्होंने इन्वेस्टर मीट को भी मात्र जुमलेबाजी बताया। कहा कि यूपी में ही करोड़ों के एमओयू सिर्फ कागजों तक सीमित होकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें