फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में  श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 10 Oct 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन चौघानपाटा से कलश यात्रा निकालती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इधर नगर में कई स्थानों पर दुर्गा पूजन के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। वहीं नगर के विभिन्न स्थानों में दुर्गा महोत्सव के पहले दिन कलश स्थापना के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। नवरात्र शुरू होते ही बाजार में भी चहल-पहल काफी बढ़ गई। लोगों ने इस दौरान वाहन, कपड़े आदि की खरीदारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
नगर के माल रोड चौघानपाटा में दुर्गा पूजन कार्यक्रम भव्य तरीके से किया जा रहा है। माल रोड के बड़े क्षेत्र को बिजली की मालाओं से सजाया गया है। सुबह महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। ढूंगाधारा स्थित रामलीला मैदान में नवरात्र के पहले दिन स्थानीय महिलाओं ने  कलश यात्रा निकाली। इस दौरान कलश की स्थापना हुई और दोपहर के समय दस दिवसीय देवी भागवत कथा का भी शुभारंभ हुआ। इस दौरान संयोजक कमल बिष्ट, अध्यक्ष हेमा चम्याल, उपाध्यक्ष प्रो.एसएस पथनी, कोषाध्यक्ष कुंदन चम्याल के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। धारानौला और गंगोला मोहल्ला में भव्य देवी मूर्ति की स्थापना के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और देवी पाठ शुरू किया गया। राजपुरा में स्थित दुर्गा पांडाल में भी सुबह देवी मूर्ति की स्थापना के साथ भजन कीर्तन शुरू हो गए। नव दुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर में भी कलश यात्रा के साथ दुर्गा महोत्सव शुरू हो गया। गणेश पूजन के बाद महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। बाद में कथा वाचक आचार्य कैलाश चंद लोहनी ने रामकथा का शुभारंभ भी किया। नगर स्थित नंदादेवी, त्रिपुरा सुंदरी, उल्का देवी, कसारदेवी, चितई आदि मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें