फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा के पंत गांव में आज तक लोगों को नहीं मिला पेयजल कनेक्शन

विज्ञापन
टंकी से पानी खींचते ग्रामीण - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों में पेयजल संकट बरकरार है। आए दिन लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। यह समस्या ठंड के दिनों में और बढ़ जाती है, इससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई समेत घर के अन्य कामकाज भी बाधित होते हैं।
विज्ञापन

इन दिनों ग्राम चितई पंत में भी पानी की किल्लत बनी हुई है। यहां के लोग हरि दत्त पेटशाली इंटर कॉलेज के पास बनी टंकी से बाल्टी के सहारे पानी निकालकर अपना गुजारा कर रहे हैं। सरकार की ओर से गांव के लोगों को पर्याप्त पानी की व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। छोटे-छोटे बच्चों को भी यहां दिनभर पानी के लिए भटकना पड़ता है। अपर सहायक अभियंता दीपक जोशी ने बताया कि चितई पंत के गांवों के लोगों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए तैयारी चल रही है। पेयजल व्यवस्था के लिए जल्द ही इस गांव का भी सर्वे कार्य शुरू किया जाएगा।
गांव में पानी की दिक्कत होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार जिम्मेदार लोगों से पानी की दिक्कत को दूर करने के लिए कहा गया, लेकिन पानी के लिए कोई योजना नहीं बन सकी है।
विज्ञापन

- चंद्रशेखर आर्या, ग्राम चितई पंत।
क्षेत्र में पानी की समस्या वर्षों से बनी है। ठंड के दिनों में हमें और ज्यादा दिक्कत होती है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। सरकार गांवों में पानी पहुंचाने की बात तो करती है, लेकिन समस्या नहीं सुलझ सकी है।
विज्ञापन

- सोनी आर्या, ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें