अल्मोड़ा। 31 दिसंबर की रात शराब पीकर गाड़ी चलाते मिले या चौराहे पर हुड़दंग करते नजर आए तो हवालात के भीतर जाते देर नहीं लगेगी। क्योंकि चप्पे- चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी वहीं एल्कोमीटर लेकर ट्रैफिक पुलिस भी शहर भर में सतर्क नजर आएगी। कोविड की गाइड लाइन को देखते हुए रात 11 से सुबह 05 बजे तक रात्रि कर्फ्यू भी जारी रहेगा। सुरक्षा को लेकर भी रात दस बजे से पूरे शहर में अर्ल्ट रहेगा।
31 दिसंबर की रात शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कर ली है। सभी थानों की पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस को भी मुस्तैद किया गया है। शांति व्यवस्था के लिए दिन में जहां पुलिस सभी क्षेत्रों में गस्त करेगी वहीं शाम पांच बजे से शहर और आसपास के हर चौराहे पर भी पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान चलेगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की एल्कोमीटर से जांच की जाएगी। लाइसेंसी हथियार लेकर भी किसी का आयोजन स्थल पर जाना प्रतिबंधित होगा। हुडंदग मचाने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। मुख्य सड़कों के साथ ही गलियों में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस टीमें विशेष गश्त करेंगी।
सड़क पर वाहल पार्क किए तो होंगे जब्त
अल्मोड़ा। शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई होटल व रिसार्ट में थर्टी फर्स्ट के लिए विशेष जलसे का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से हर आयोजन स्थल सीसीटीवी से लैस रहेगा। सड़क पर वाहन पार्क किया तो पुलिस वाहन भी जब्त कर सकती है। आयोजन स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था न होने से पुलिस आयोजकों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में ला सकती है।
अपने साथ अपनों की सुरक्षा को इन बातों का रखें विशेष ध्यान
1- पार्टी में जाने के लिए शराब पीकर वाहन ना चलाएं और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें।
2- बच्चों को अकेले पार्टी में न भेजें और अगर बच्चे पार्टी में गए हैं तो कार्यक्रम स्थज जरूर पूछें। समय- समय पर उन्हें फोन कर जानकारी भी लेते रहें।
3- सड़क या गलियों में टेंट आदि लगाकर किसी पार्टी का आयोजन ना करें और देर रात तक डीजे बजाने से भी बचें।
4- पार्टी में आने- जाने के दौरान अपना लाइसेंसी असलहा भी अपने साथ न ले जाएं। और प्रयास करें कि वाहन चलाने के लिए अलग से चालक की व्यवस्था हो।
5- नशे की हालत और तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं। यह ध्यान रखें की घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है। आपको भले की फर्क नहीं पड़ता, लेकिन आपके नहीं होने से कई लोगों को फर्क पड़ता है।
6- समारोह स्थलों पर महिलाओं से छेड़छाड़ न करें क्योंकि तीसरी आंख की निगाह आप पर रहेगी।
7- अगर आपके परिचित देर रात तक घर नहीं पहुंचते तो पुलिस को जानकारी दें। अपने आसपास होने वाली किसी घटना से भी पुलिस को अवगत कराएं।
8- नदी नालों के आसपास पार्टी मनाने की कतई न सोचें- जंगलों में भी किसी तरह का आयोजन का प्लान न बनाएं। अपने बच्चों को रात में बिल्कुल भी वाहन न चलाने दें।
नए साल के जश्न को देखते हुए जिले में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। रात के समय सड़कों पर पुलिस पार्टियां गश्त करेंगी। सड़कों पर हुड़दंग काटने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कोविड गाइड लाइन के अनुसार रात 11 से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
- डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी अल्मोड़ा।