फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरा इलेवन ने जीता श्रीराम कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
क्रिकेट मैच के उद्घाटन मुकाबले के विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देते अतिथि। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर के एनसीसी मैदान में श्रीराम कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में मेहरा इलेवन ने ऐरोली एकादश को हराया।
विज्ञापन

उद्घाटन करते हुए ओरियंटल मैटल पाउडर कंपनी के महाप्रबंधक एलएम पांडेय ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। उद्घाटन मुकाबले में ऐरोली एकादश और मेहरा इलेवन की टीमें आमने सामने थी। ऐरोली ने 15 ओवर में 154 रन बनाए। मेहरा इलेवन ने सात विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच ऐरोड़ इलेवन और सीसीसी चिलियानौला के बीच हुआ। पहले खेलते हुए चिलियानौला ने 109 रन बनाए। रोमांचक मुकाबले में सीसीसी चिलियानौला ने सात रन से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला अन्नपूर्णा ताड़ीखेत और हिंद इलेवन के बीच हुआ। हिंद क्रिकेटर्स ने पहले खेलते हुए 167 रन बनाए। अन्नपूर्णा की टीम 107 रनों पर ढेर हो गई। वहां पर आयोजन समिति के किशन जलाल, दीवान अधिकारी, रोशन अधिकारी, हरीश, पूरन, गिरीश, मनोज आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें