फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ कमेटी सम्मेलन में एकजुटता पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा की ध्याड़ी न्याय पंचायत अंतर्गत कांग्रेस की 11 बूथ कमेटियों के सम्मेलन एकजुटता पर जोर दिया गया। इस मौके पर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि प्रत्येक बूथ कमेटी के सदस्य संगठित होकर काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मन भेद और मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ काम करना होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी में भाजपा सरकार ने सारी हदें पार कर दी है। गैस के दामों में लगातार वृद्धि होने से गरीबों के घर में चूल्हा चलना मुश्किल हो गया है। ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इससे पूर्व ध्याड़ी क्षेत्र के बूथ कमेटी कार्यकर्ताओं ने कुंजवाल का स्वागत किया। इस मौके पर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। बैठक में डीसीबी पूर्व अध्यक्ष दिवान सिंह भैसोड़ा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष धन सिंह मेहता, जिला संगठन मंत्री और ध्याड़ी क्षेत्र प्रभारी शेर सिंह भैसोड़ा, जिला संगठन सचिव और प्रभारी ललित सिंह गैड़ा, सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला संगठन मंत्री कुंदन गैड़ा, जिला उपाध्यक्ष कमल बिष्ट, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें