फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में प्रदेश स्तर पर 11वें स्थान पर रहे शुभम का विद्यालय में हुआ सम्मान

विज्ञापन
नेशनल इंटर कालेज में इंटर के अव्वल छात्र शुभम को सम्मानित करते प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षक। संव? - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड इंटर की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 11वां स्थान प्राप्त करने वाले शुभम तिवारी को यहां नेशनल इंटर कॉलेज में सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुनील जोशी ने कहा कि शुभम बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के छात्र रहे हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। अन्य बच्चों से भी उन्हें आदर्श मानने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

इस बार नेशनल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम शानदार रहे हैं। प्रदेश स्तर पर 11वां स्थान प्राप्त करने वाले शुभम तिवारी का सम्मान किया गया। इसके अलावा अन्य बच्चों को भी सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय में मिष्ठान वितरित कर परीक्षाफल पर खुशी जताई गई। वहां शिक्षक श्याम सिंह अधिकारी, दिनेश कोहली, शशि टम्टा, रघुवर नेगी, ज्योति, खुशाल बिष्ट, शादाब मुद्दीन, मनोज बिष्ट, माया टम्टा, महेश तिवारी, गोकुल जोशी, रंजना चंद्र, किरण जोशी, शुभम तिवारी के पिताजी भुवन चंद तिवारी आदि थे। संचालन शिक्षिका विमला रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें