भिकियासैंण में पारस उत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते अतिथि
- फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा) शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था पारस की ओर से शनिवार को नशे से दूर-खेलों के पास थीम पर चार दिनी पारस उत्सव का आगाज हुआ। प्रथम चरण में कैरम युगल, सीनियर तथा जूनियर प्रतियोगिताएं कराई गई। गॉड ग्रेस अकादमी स्कूल के बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले मुख्य अतिथि ज्योतिका इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक महेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बिष्ट ने प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। संस्था के संस्थापक कुबेर सिंह कड़ाकोटी ने कहा कि युवाओं को नशा मुक्त इंसान के रूप में बनाना उनका लक्ष्य है। शनिवार को प्रथम चरण में कैरम का युगल, सीनियर और जूनियर प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अंबुली देवी तथा संचालन पूर्व जिपं सदस्य लीला बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में डॉ. बीडी सती, यूडी सत्यवली, लक्ष्मीदत्त नैलवाल, गंगादत्त जोशी, पुष्कर पाल सिंह, बालम नेगी, केएस मेहता, शंकर फुलारा आदि थे।