फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के चार ग्रामीण मोटरमार्ग बंद

विज्ञापन
बागेश्वर की भाकड़पंत सड़क पर पड़ी दरार। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
अल्मोड़ा। क्वारब-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग शनिवार को तीसरे दिन भी बंद रहा। इस कारण अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहनों का संचालन मौना-रामगढ़ होकर हुआ। इस चक्कर में यात्रियों को अधिक समय और किराया चुकाना पड़ा।
विज्ञापन

सड़क में आवश्यक कार्य के चलते क्वारब-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग में तीसरे दिन शनिवार को भी यातायात का संचालन नहीं हुआ। इस कारण अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाली रोडवेज, केमू की बस, टैक्सियां, ट्रक आदि वाहन शनिवार को भी वाया मौना-रामगढ़ संचालित हुए।
मौना रामगढ़ के रास्ते हल्द्वानी की दूरी बढ़ने के साथ ही किराया में भी इजाफा हुआ है। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। खासकर टैक्सी का सफर अधिक महंगा हुआ है। इस रास्ते टैक्सी में हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों को 500 रुपये किराया चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं केमू, रोडवेज में भी इस रास्ते यात्रा करने पर किराया अधिक देना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में क्वारब-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
रोडवेज की कई बसों के पहिये थमे रहे
अल्मोड़ा। क्वारब-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहने से शनिवार को भी रोडवेज की कई बसों का संचालन नहीं हुआ। रोडवेज स्टेशन सूत्रों के मुताबिक शनिवार को अल्मोड़ा-बागेश्वर, अल्मोड़ा-दिल्ली, अल्मोडा-बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-टनकपुर आदि बसों का संचालन बंद रहा। बसें न चलने से यात्रियों को दिक्कतें हुईं।
अल्मोड़ा जिले के चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद
अल्मोड़ा। जिले में शनिवार को भी चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद रहे। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं विभागीय टीम मोटरमार्ग सुचारु करने में जुटी रही। 18 और 19 अक्तूबर को हुई भारी बारिश से जिले भर में काफी नुकसान हुआ।
कई इलाकों में मोटरमार्ग बंद रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। गांवों से शहरों का संपर्क टूटने से दिक्कतें बढ़ गईं। हालांकि अब अधिकतर इलाकों में मोटर मार्ग सुचारु है लेकिन शनिवार को भी जिले के चार ग्रामीण मोटरमार्ग बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें