फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यबहिष्कार पर डटे रहे रजिस्ट्रार कानूनगो

विज्ञापन
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में प्रदर्शन करते रजिस्ट्रार कानूनगो। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा/बागेश्वर। नौ सूत्री मांगों के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो (आरके) का आंदोलन अल्मोड़ा और बागेश्वर में दूसरे दिन भी जारी रहा। उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के आह्वान पर आरके ने गांधी पार्क में धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति का न्याय संगत कोटा निर्धारित करने, रजिस्ट्रार कानूनगों के पदों का पुनर्गठन, कंप्यूटर स्टॉफ की तैनाती समेत विभिन्न मांगों के लिए जिले भर के 16 रजिस्ट्रार कानूनगों दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी है। वहां पर जिलाध्यक्ष कमाल अशरफ, जिला महामंत्री सुरेश सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष ईसा नवाब, संरक्षक अब्दुल हबीब, पूरन चंद्र आर्या, उमेश शर्मा, प्रकाश चंद्र आदि थे। इधर, बागेश्वर में रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। वहां पर संघ के जिलाध्यक्ष देश दीपक वर्मा, शिवदत्त तिवारी, दयाल गिरी गोस्वामी, नंदन सिंह मटियानी, संजय कुमार मुनगली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें