फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

विज्ञापन
अल्मोड़ा रविवार को चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला फूकते कांग्रेसी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती से प्रदेश की जनता परेशान है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार वादाखिलाफी कर आम जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर, डीजल, पेट्रोल, खाद्य सामग्री में लगातार मूल्य वृद्धि कर महंगाई का बोझ बढ़ाया है। अब बिजली और पानी जैसी आवश्यक दैनिक उपभोग की दरों में बढ़ोतरी करने का काम किया गया है। पूरे प्रदेश में अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। जिससे आम जनता हलकान है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में प्रदेश में गर्मी के मौसम में लगातार विद्युत कटौती कर रही है। जिससे किसानों, लघु उद्योगों के साथ ही आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पेयजल वितरण भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भाजपा की डबल इंजन सरकार राज्य के लोगों को सुचारु रूप से बिजली उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रही है। वहां पर महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, जिला महामंत्री डॉ. मनोज जोशी, लीला जोशी, महिपाल प्रसाद, दीपा साह, जया जोशी आदि थीं।
धौलछीना में भी प्रदर्शन
धौलछीना। ब्लाक कांग्रेस कमेटी भैंसियाछाना के कार्यकर्ताओं ने विद्युत कटौती के विरोध में सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विद्युत कटौती होने से आम जनता परेशान है। पुतला फूंकने वालों में ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल, उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, प्रभारी देव राम आर्य, न्याय पंचायत अध्यक्ष नरेश बाराकोटी, महिला अध्यक्ष भगवती मटेला, जिला पंचायत सदस्य कुमोली दीपक सनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

रानीखेत में सरकार के खिलाफ नारेबाजी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बिजली कटौती और दरों में हो रही बेतहाशा महंगाई को लेकर गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार महंगाई रोकने में बुुरी तरह से विफल साबित हुई है। ऊर्जा प्रदेश में ही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। आए दिन बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहां पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, चिलियानौला नगर व्यापार संघ के अध्यक्ष कमलेश बोरा, हबीब अहमद, व्यापार संघ उपसचिव विनीत चौरसिया, ललित आर्या, मूसा भाई, चरन जसवाल आदि थे।

रानीखेत में भाजपा सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें