अल्मोड़ा/बागेश्वर/रानीखेत। बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बांह पर काली पट्टी बांधी। अल्मोड़ा के चौघानपाटा और बागेश्वर के एसबीआई तिराहे पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी कर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से विफल रहा। भाजपा ने पांच साल के कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री बदल डाले। इससे यह साबित हो गया कि भाजपा सरकार विफल रही है। लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त है। प्रदेश का नौजवान सरकारी सेवाओं की विज्ञप्तियों का इंतजार करते थक गया है। सरकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहीं हैं। पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, सेवादल जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे, पूर्व प्रदेश सचिव रॉबिन भंडारी, संजय दुर्गापाल, पारितोष जोशी आदि रहे।
बागेश्वर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक हरीश चंद्र सिंह ऐठानी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, महिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुनीता टम्टा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी आदि ने भाजपा सरकारों को विफल बताया। वहां भूपेश खेतवाल, सुनील भंडारी, रंजीत दास, भगवत रावल, महेश पंत, कुंदन गोस्वामी, अर्जुन देव, विनोद पाठक आदि थे।
रानीखेत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रह्लाद सिंह की अध्यक्षता में पुतला फूंका गया। वहां वरिष्ठ नेता त्रिभुवन शर्मा, हरीश राम, विश्वविजय माहरा, संदीप बंसल, हेमंत बिष्ट, मेहराज, मो. शाहनवाज, नावेद कुरैशी आदि थे।