फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सिर पर सिलिंडर रख कांग्रेसियों ने किया बढ़ी कीमतों का विरोध

Thu, 02 Mar 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रसोई गैस की बढ़ी कीमत के विरोध में सिर पर सिलिंडर रख सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिर पर सिलिंडर रखकर रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पहले से ही जनता महंगाई से त्रस्त है। होली के त्योहार पर सरकार ने रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में चौघाटनपाटा पहुंचे और सरकार का पुतला फूंका। तिवारी ने कहा कि जनता पहले से महंगाई की मार सह रही है। दैनिक जरूरतों की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर सरकार ने जनता पर और अधिक बोझ डाल दिया है। विधायक मनोज तिवारी ने बताया कि देश की जनता महंगाई से बेहाल है। अब रसोई गैस महंगी होने से इसका सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ेगा। छोटे कारोबारियों को इससे काफी नुकसान झेलना पड़ेगा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस नहीं ली गईं तो कांग्रेस जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, त्रिलोचन जोशी, सरस्वती रोडिया, कमला कार्की, लीला जोशी, कंचन जोशी, हेमा तिवारी, पुष्पा देवी, पूरन सिंह रौतेला, अमन अंसारी, मनोज सनवाल, सचिन आर्या, देवेंद्र बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रसोई गैस की बढ़ी कीमत के विरोध में सिर पर सिलिंडर रख सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें