फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रोडवेज के पास नहीं हैं चालक-परिचालक, होली पर घर लौटने वाले प्रवासियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

Thu, 02 Mar 2023 04:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा डिपो में चालकों के 87 पद स्वीकृत हैं जिसमें से 23 पद खाली चल रहे हैं। परिचालकों के स्वीकृत 87 पदों के सापेक्ष 22 पद रिक्त हैं। ऐसे में बसों के संचालन के लिए चालक और परिचालक नहीं हैं जिसकी मार यात्रियों को सहनी पड़ रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा में होली मनाने के लिए मैदानी क्षेत्रों से घर लौटने वालों को इस बार परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां चालकों की कमी से रोडवेज की तीन बसों का संचालन आए दिन ठप रह रहा है। बस न मिलने से यात्री परेशान रहे तो निगम को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अल्मोड़ा डिपो में चालकों के 87 पद स्वीकृत हैं जिसमें से 23 पद खाली चल रहे हैं। परिचालकों के स्वीकृत 87 पदों के सापेक्ष 22 पद रिक्त हैं। ऐसे में बसों के संचालन के लिए चालक और परिचालक नहीं हैं जिसकी मार यात्रियों को सहनी पड़ रही है।

बुधवार को अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली और अल्मोडा-टनकपुर रूट पर बसों का संचालन बंद रहा। यात्री बस स्टेशन पर बसों का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। अंत में उन्हें टैक्सियों के सहारे गंतव्य को रवाना होना पड़ा। इस बार होली के दौरान अन्य क्षेत्रों से घर लौटने वाले प्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Utatrakhand: मेडिकल की पढ़ाई में काम आएंगे लावारिस शव, प्रदेश सरकार कर रही नियमावली बनाने पर विचार
विज्ञापन


बसों के संचालन के लिए डिपो के पास 23 चालक कम है जिससे कई रूटों पर सेवा प्रभावित हो रही है। होली पर्व पर यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए गंभीरता से प्रयास हो रहे हैं। - राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें