फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सूत्री मांगों को लेकर पेंशनरों ने भिकियासैंण तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
भिकियासैंण तहसील में प्रदर्शन करते पेंशनर। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर्स संगठन उत्तराखंड की रामगंगा शाखा ने तहसील में प्रदर्शन कर नौ सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम राहुल शाह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पेंशनरों ने सरकार द्वारा लागू की गई गोल्डन कार्ड की व्यवस्था में विसंगतियों को दूर करने, ओपीडी में कैशलैस सुविधा देने, राजधानी की तरह कुमाऊं मंडल में भी उच्च स्तरीय चिकित्सालय सूचीबद्ध किये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गोल्डन कार्ड से वंचित लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने चाहिए। गोल्डन कार्ड बनने के बाद ही निर्धारित धनराशि की कटौती की जाए। एचजीएचएस से जुड़ी शिकायतों के निराकरण के लिए सैल गठित करने की मांग उठाई। कहा कि यदि शीघ्र मांग पूरी नहीं होती हैं तो 25 अगस्त से भिकियासैंण के साथ ही सल्ट, स्याल्दे, चौखुटिया, द्वाराहाट के पेंशनर्स भी धरना शुरू करने को बाध्य होंगे। वहां संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल, भगवंत बंगारी, केपीएस अधिकारी, जीडी शर्मा, भीम सिंह बिष्ट, यूडी सत्यवली, डॉ. बीडी सती, राम सिंह, केएस कर्नाटक, डीएस नेगी, एमएस नेगी, केएस मेहता आदि शामिल रहे।
सड़क, पुल और नहर की निकासी के लिए आंदोलन में डटे हैं मंडलसेरा के ग्रामीण
बागेश्वर। मंडलसेरा में सड़क, पुल निर्माण के लिए मंडलसेरा के लोगों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। इलाके के लोगों ने लोनिवि कार्यालय में धरना दिया। सड़क और पुल का निर्माण होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

इन लोगों का कहना है कि मंडलसेरा स्थित विवेकानंद स्कूल से नीचे नगर की ओर सड़क मंजूर की गई थी। एक पुल भी स्वीकृत हुआ था, लेकिन सड़क और पुल का निर्माण नहीं किया जा रहा है। कहा कि सड़क न होने से लोगों को एक किमी पैदल चलना पड़ता है। सामान सिर में ढोना पड़ता है। कई बार आश्वासन देने के बाद भी मंडलसेरा के जीतनगर के लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। कहा कि इलाके में बनी नहर मलबे से पटी पड़ी है। नहर बंद होने से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। धरने पर बैठे गणेस सिंह रौतेला, देव सिंह बिष्ट, नरेंद्र चंद्र जोशी, भुवन पाठक, विजय परिहार, शेर सिंह रावत, चंरन सिंह मेहता, नंदन सिंह खेतवाल, योगेश भैंसोड़ा, नंदन सिंह कोरंगा ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
जिला पंचायत सदस्यों ने दी आंदोलन को तेज करने की चेतावनी
बागेश्वर। जिला पंचायत उपाध्यक्ष और 8 असंतुष्ट जिपं सदस्यों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में जिपं परिसर में धरने में बैठे सदस्यों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। सदस्यों ने संयुक्त निदेशक पंचायतीराज राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी के हस्ताक्षरों से नौ अगस्त को जारी पत्र सार्वजनिक करते हुए कहा है कि संयुक्त निदेशक ने समितियों का कार्यकाल दो वर्ष होने के दावे को खारिज कर दिया है। अब भी समितियों का पुनर्गठन करने का फैसला नहीं लिया है। वहां हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, वंदना ऐठानी, गोपा धपोला, इंदिरा परिहार, रूपा कोरंगा आदि थे।
विभागीय संविदा मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
बागेश्वर। जिला सैनिक कल्याण विभाग के उपनल संविदा कर्मियों ने बुधवार को भी कार्य बहिष्कार के दौरान धरना देकर विरोध जताया।
उपनल संविदा कर्मियों ने कहा कि वर्ष 2007 में विभागीय संविदा प्रदान करने का फैसला सरकार ले चुकी है, लेकिन इस पर अमल नहीं किया जा रहा है। विभागीय संविदा न मिलने से वह लोग तमाम लाभों से वंचित रह जा रहे हैं। समय पर वेतन भी नहीं मिलता। उपनल संविदा पर तैनात सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरसी तिवारी ने कहा कि उन लोगों को सातवें वेतनमान का भी लाभ नहीं दिया गया है। लगातार मांग उठाई जा रही है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उपनल कर्मी शोबन सिंह ने कहा कि बार-बार आश्वासन देने के बाद मांग पूरी न करना अन्याय है। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें