फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह सैर पर निकले गार्ड को ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
फाइल फोटो- गार्ड महेंद्र सिंह थापा - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। सुबह सैर पर निकले एसबीआई के गार्ड को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बाद में सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर ट्रक को मेहलचोरी में पकड़ा गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर देहरादून रवाना हो गए।
विज्ञापन

मूलरूप से देहरादून निवासी महेंद्र सिंह थापा (45) पुत्र किसन सिंह थापा यहां भारतीय स्टेट बैंक चौखुटिया के गार्ड थे। वह चौखुटिया बाजार में किराए के कमरे में रहते थे। रोजाना की तरह बुधवार को भी वह सुबह सैर पर निकले थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे ग्राम पंचायत जमणियां के हईयागाड़ नामक स्थान पर ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस और राजस्व पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजस्व उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर ट्रक को मेहलचोरी में पकड़ लिया गया है। बताया कि ट्रक रामनगर से सामान लेकर वाया चौखुटिया चमोली के पीपलकोटी जा रहा था। राजस्व पुलिस ने संबंधित चालक को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।
व्यवहार कुशल थे गार्ड थापा
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। भरूवाला ग्रांट जली गांव (देहरादून निवासी) महेंद्र सिंह थापा का करीब सोलह साल का बेटा और तेरह साल की बेटी है। एक बड़ा भाई और बहन है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से देहरादून स्थित उनके घर पर कोहराम मचा है। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह एसबीआई में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात थे। उनके पड़ोसी बताते हैं कि थापा काफी मेलजोल के साथ रहते थे। हमेशा मुस्कराता चेहरा और हंसी मजाक की अपनी आदत के चलते वह सबके चहेते थे। साथी उन्हें प्यार से दाई यानि बड़ा भाई कहकर पुकारते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें