फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बड़े हिस्से समेत ग्रामीण इलाकों में घंटों बिजली गुल

विज्ञापन
NO Electricity in Rural Almora
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूरे जिले में लगातार हो रही बारिश आम जनजीवन के लिए आफत बन गई है। बिजली पोल टूटने और लाइनों में फाल्ट आने से शहर के आधे से अधिक हिस्से के अलावा ग्रामीण इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। साथ ही कई इलाकों में संचार सेवा भी बाधित रही। इससे बारिश के मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कैंट फीडर में सोमवार सुबह 5:17 बजे फाल्ट आ गया। इस कारण विवेकानंद पुरी, छावनी क्षेत्र, पल्टन बाजार, मालरोड, जोशीखोला समेत बड़े हिस्से की बिजली गुल रही। घंटों तक बिजली कर्मी फाल्ट ढूंढने में लगे रहे। अपराह्न बिजली कर्मियों को फाल्ट खोजने में सफलता मिली तब जाकर 2:50 बजे आपूर्ति सुचारु हुई। बारिश से रानीधारा क्षेत्र में 11 केवी के दो पोल और विवेकानंद पुरी वार्ड में आकाशवाणी के समीप दो पोलों को नुकसान पहुंचा है।
इसकी वजह से इन इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। जौहरी बाजार, कचहरी बाजार समेत अन्य इलाकों में दिनभर बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कसारदेवी, बसौली फीडर में भी फाल्ट आने से संबंधित क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही। विभाग के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि विभागीय कर्मचारी लाइनें को दुरुस्त करने में लगे हैं। बारिश के चलते बिजली लाइनों में सुधारीकरण कार्य में विलंब हो रहा है। जल्द ही सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें