फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में दूसरे समुदाय के लड़कों के साथ मिली नाबालिग

विज्ञापन
द्वाराहाट थाने के बाहर विधायक और अन्य हिंदूवादी संगठन के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर क्षेत्र के एक होटल में दूसरे समुदाय के युवकों के साथ पकड़े जाने से वहां हंगामा मच गया। हिंदुवादी संगठनों के हंगामे के बाद विधायक महेश नेगी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बग्वालीपोखर क्षेत्र की नाबालिग सोशल मीडिया के माध्यम से कलियर हरिद्वार निवासी दूसरे समुदाय के युवक से वार्ता करती थी। इस बीच दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। किशोरी से मिलने के लिए शुक्रवार को युवक अपने तीन अन्य मित्रों के साथ बग्वालीपोखर पहुंच गया और उसके बुलाने पर नाबालिग भी होटल पहुंच गई। होटल स्वामी को आधार कार्ड पर संदेह हुआ उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने चारों को पकड़ा और द्वाराहाट थाने ले आई। इसी बीच हिंदूवादी संगठन भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोग जानबूझकर साजिशन कम उम्र की बेटियों को बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इधर विधायक महेश नेगी भी इस घटना से आक्रोशित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें