केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपती महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा। संवाद
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले सात वर्षों में देश का कायाकल्प हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व भारत की ओर देख रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट गृह नगर द्वाराहाट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण पाकर देश का नाम दुनिया में प्रसिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि वह अपनी जन्मभूमि में व्यक्तिगत रूप से जागर लगाने आए हैं। शीघ्र ही पूरे प्रदेश का भ्रमण करूंगा।
बीटीकेआईटी के विश्राम गृह में पत्रकारों से रूबरू केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि रानीखेत के लिए दो दिन अलग से समय देंगे। उन्होंने बताया कि भारत ने 11 हजार करोड़ की सामग्री निर्यात की है। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, आंध्रप्रदेश में करोड़ों की लागत से पांच बड़ी योजनाएं स्वीकृत हैं। बौद्ध इनक्लेव भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तरह राम, शिव और देवी सर्किट बनेगा। उन्होंने योगी कथामृत में पांडवखोली स्थित महावतार बाबाजी की गुफा को विश्व धरोहर बताया।
वहीं द्वाराहाट के 365 नौले व मंदिरों की खोज खबर के लिए पुरातत्व विभाग को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हार्टी टूरिज्म कश्मीर में देखा इसे पूरे भारत वर्ष में लागू किया जाएगा। सीमा पर्यटन से सीमाएं भी सुरक्षित रहेंगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्रसाद योजना व देखो अपना देश योजना आदि योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।