फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलछीना में व्यापारियों ने बाजार बंद रख कर मनाया शोक

विज्ञापन
शोक में बंद पड़ा धौलछीना बाजार - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के युवा व्यवसायी देवेंद्र बिष्ट (34) के निधन पर मंगलवार को धौलछीना के व्यापारियों ने बाजार बंद रख शोक जताया। सोमवार रात देवेंद्र का शव उसके आवास पर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जागेश्वर स्थित श्मशान घाट पर देवेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

खटीमा के पास चकरपुर गांव में रविवार रात धौलछीना के काचुला गांव निवासी देवेंद्र की हत्या कर दी गई थी। देवेंद्र अल्मोड़ा से बुकिंग पर बनबसा गया था। हत्यारों ने देवेंद्र के सिर पर धारदार हथियार से गहरा घाव कर उसका दाहिना पैर भी तोड़ दिया था। सोमवार रात करीब दो बजे जैसे ही देवेंद्र का पार्थिव शरीर उसके घर पहुंचा तो देवेंद्र की पत्नी भावना, पुत्र बृजेश, दीक्षांत, माता तुलसी देवी, भाई पदम सिंह, नंदन सिंह बदहवास हो गए। परिजनों और रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। मंगलवार को देवेंद्र की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। जागेश्वर स्थित श्मशान घाट पर सैकड़ों नम आंखों ने देवेंद्र को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें