फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर खुशी

विज्ञापन
अल्मोड़ा के शटलर लक्ष्य सेन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जर्मनी में चल रहे हायलो ओपन में अल्मोड़ा के शटलर लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। उनके बेहतरीन प्रदर्शन से जिले भर में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

दो से सात नवंबर तक जर्मनी के सारवकेन में हायलो ओपन प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के पहले दौर में लक्ष्य ने विश्व के 38 वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के वांग को सीधे सेटों में 21-17 और 21-14 से मात दी थी। जबकि दूसरे दौर में लक्ष्य ने चाइना तायपे के टूर्नामेंट में चौथी वरीयता और विश्व में 11 वीं रैंक प्राप्त कर चुके वांग तजु वी को 21-17 व 21-14 से हराया। इसके साथ ही क्वार्टर फाइनल में उन्होंने जगह बना ली। लक्ष्य का विश्व रैकिंग में अब 21 वां स्थान हो गया है। शटलर लक्ष्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार, सचिव बीएस मनकोटी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें