फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंपुर लालकुर्ती में नाले की सफाई नहीं होने से लोग परेशान 16-34-09

विज्ञापन
लालकुर्ती का चोक नाला। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। देश में एक बार तीसरी स्वच्छ, सुंदर कैंट का तमगा हासिल कर चुकी छावनी परिषद की सफाई व्यवस्था फिर चरमराने लगी है। बताया जा रहा है कि कुंपुर लालकुर्ती सहित तमाम स्थानों पर बड़े नालों की सफाई नहीं हो रही है और नाले गंदगी से बजबजा रहे हैं। तीव्र दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने कैंट प्रशासन से तत्काल नालों की सफाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

कुंपुर लालकुर्ती बाजार में लंबे समय से मेन नाले की सफाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले से तीव्र दुर्गंध के कारण भारी परेशानी हो रही है। आपदा के दौरान नाला क्षतिग्रस्त हो गया था। कई बार छावनी परिषद के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। बता दें कि कैंट बोर्ड स्वच्छता सर्वे-21 में इस बार 21 वें पायदान पर है जबकि 2018 में कुमाऊं की यह सबसे बड़ी छावनी सर्वे में तीसरे नंबर पर रही थी। इधर, छावनी परिषद के स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि नाला थोड़ा बहुत क्षतिग्रस्त है। सफाई में कमी होगी तो उसे तत्काल दूर कर लिया जाएगा।
-पूरी लालकुर्ती का कचरा इस नाले से होकर जंगल में जाता है। जिससे आसपास के लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की आए दिन शिकायतें आ रही हैं। कैंट प्रशासन का तत्काल इस संबंध में सार्थक कदम उठाने चाहिए।-रामेश्वर गोयल, सामाजिक कार्यकर्ता, लालकुर्ती।
विज्ञापन

-नाले की गंदगी से लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। बार बार छावनी परिषद से इस नाले की मरम्मत तथा सफाई करने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक सार्थक कार्रवाई नहीं हो सकी है। कैंट बोर्ड सीईओ से फिर मुलाकात करेंगे।-संजय पंत, पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें