अल्मोड़ा में शनिवार को लगा जाम।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में जाम की समस्या आम होती जा रही है। शनिवार को भी नगर में कई बार जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के मालरोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
इस बीच एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी। पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस को जाम से निकलवाया। देर शाम भी मालरोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा। इसके अलावा लिंक रोड, शिखर तिराहा, चौघानपाटा में भी कई बार जाम की स्थिति बनी।