कांग्रेस सेवादल की बैठक में मौजूद पूर्व विधायक मदन बिष्ट और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कांग्रेस सेवादल ब्लाक समिति की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने शिक्षा मंत्री के उस बयान पर आश्चर्य जताया, जिसमें मंत्री ने नवंबर तक अल्मोड़ा मेडिकल कालेज को अस्तित्व में लाने संबंधित बयान दिया है। विधायक ने कहा कि अभी एमसीआई की फीस तक जमा नहीं हो सकी है, ऐसे में सरकार की तरफ से गलत बयानबाजी की जा रही है। बैठक में विनोद जोशी को सेवा दल का ब्लॉक अध्यक्ष और केशव दत्त कबडवाल को महामंत्री मनोनीत किया गया।
कमला कैड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के नवंबर तक अस्तित्व में आने संबंधी शिक्षा मंत्री के बयान को हास्यास्पद बताया है। उन्होंने कहा कि अभी तक एमसीआई की फीस ही जमा नहीं की गई है तो कैसे नवंबर तक मेडिकल कालेज शुरू हो पाएगा। बिष्ट ने सरकार की नाकामियों, महंगाई, रोजगार आदि मुद्दों पर वर्तमान डबल इंजन की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। बैठक में विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, जिला प्रभारी एवं कांग्रेस सेवादल जिला महामंत्री जगदीश भट्ट, राजेंद्र नेगी, नारायण रावत, प्रताप रावत, बीआर आगरी, जयपाल सिंह, राजेंद्र रौतेला थे।