फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के सीसीटीवी कैमरों को दुरूस्त कर सतत निगरानी करे पुलिस

विज्ञापन
अल्मोड़ा में पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करते एसएसपी मंजूनाथ टीसी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नए एसएसपी के रूप में जिले की कमान संभालने वाले आईपीएस अधिकारी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सीसीटीवी कैमरों के खराब होने पर नाराजगी जताई और कार्मिकों को नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय की शाखाओं का निरीक्षण किया। सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर उन्हें जनता की समस्याओं और महिला संबंधित शिकायतों का तत्परता से निपटारा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गारद की सलामी लेने के बाद एसएसपी ने गार्द का निरीक्षण किया। बेहतर साज सज्जा पर गार्द को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके बाद एसएसपी ने आशुलिपिक/प्रधान लिपिक/आंकिक और जिले के सभी सीओ से बात की। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यालयों के कार्मिकों को अपनी शाखा के अभिलेख का सही रखरखाव करने और सफाई का ध्यान रखने के लिए कहा। प्रभारी चुनावी सेल को आगामी चुनाव के दृष्टिगत प्राप्त आदेश-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा।
पुलिस कंट्रोल रूम के निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरों के खराब होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्मिकों को नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों को ठीक कर उनके माध्यम से आपराधिक गतिविधियों पर सतत नजर रखने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान अपनी शाखा की बेहतर जानकारी और कार्य के अच्छे प्रदर्शन पर उन्होंने पीआरओ हेमा एठानी और एसआईएम मंजू भंडारी को भी नकद रिवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारियों के साथ हुई गोष्ठी में एसएसपी ने उन्हें टीम भावना के साथ काम कर सूचनाओं के आदान-प्रदान में सामंजस्य रखने के निर्देश दिए। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए भी कहा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी का कहना था कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनता के हित में ईमानदारी से कार्य करना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें