फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएससी की बोर्ड परीक्षा की 12वीं में प्रियांशी, 10वीं में दिशा ने किया टॉप

विज्ञापन
दिशा लोहनी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा के परिणाम शनिवार को घोषित हो गए हैं। यहां मजखाली स्थित अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल में 12वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। यहां 28 छात्राएं 12वीं कक्षा में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। प्रियांशी कांडपाल ने 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल को गौरवान्वित किया, जबकि 10वीं में 31 छात्राओं में से विज्ञान वर्ग में दिशा ने 97 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
12वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने शानदार सफलता अर्जित की। आईएससी के विज्ञान वर्ग में प्रियांशी कांडपाल ने 97.25 फीसदी अंक पाए। कला वर्ग में गरिमा सिंह ने 90.75 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में सहेली बनर्जी ने 95.25 फीसदी अंक पाए।
विज्ञापन

आईसीएससी (10वीं) की भी सभी 31 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं। विज्ञान वर्ग में दिशा लोहनी ने 97 फीसदी अंक प्राप्त किए। कला वर्ग में लावण्या जिंदल ने 96.4 फीसदी, दिशा लोहनी ने कंप्यूटर एप्लीकेशन में 100 अंक पाए।
सामाजिक विज्ञान में प्रियंका अग्रवाल, काव्या मेहरा, लावण्या जिंदल, सृजन श्री, अन्वेषा दुबे, दिशा लोहनी ने 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
छात्राओं की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। प्रधानाचार्य हेमंत राई, जीडी बिड़ला स्कूल के प्रधानाचार्य आसिम अली, विद्यालय प्रबंधन और विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कूर्मांचल एकेडमी का बोर्ड परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत
अल्मोड़ा। सीआईएससीई बोर्ड से संबद्ध नगर के एकमात्र स्कूल कूर्मांचल एकेडमी का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। स्कूल में 12वीं के 113 विद्यार्थी और 10वीं में 76 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में सभी बच्चे सफल रहे।
कोरोना काल के कारण इस बार परीक्षाएं नहीं हुई और स्कूलों ने ही मासिक और अन्य आकलन के आधार पर परीक्षाफल तैयार कर बोर्ड मुख्यालय भेजा गया था।
बच्चों की सफलता पर स्कूल के हेडमास्टर केके पंत, विनोद भट्ट, महेश नेगी, कमलेश जोशी, शमा परवीन, मनीष तिवारी, मनीष साह, जगदीश गुरुरानी आदि ने खुशी जताई है।

प्रियांशी- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें