फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघर्ष समिति ने 25 अक्तूबर से भूखहड़ताल में बैठने की दी चेतावनी

विज्ञापन
एसएसजे परिसर में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते छात्र। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में विभिन्न मांगों को लेकर छात्र नेताओं ने दूसरे दिन भी तालाबंदी की। तालाबंदी के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकलने से छात्र नेताओं का गुस्सा फूट गया। छात्र संघर्ष समिति ने अब दो दिनों के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर 25 अक्तूबर से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। परिसर प्रशासन को ज्ञापन सौंप सभी मांगों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कहा कि बृहस्पतिवार को उन्होंने छात्रसंघ चुनाव कराने, सेल्फ फाइनेंस की सीटों को समाप्त कर सामान्य में लाने समेत तमाम मांगो को लेकर आंदोलन किया। परिसर में तालाबंदी की। इसके बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही है। कहा कि सेल्फ फाइनेंस में पिछले सत्र के मुकाबले दोगुनी फीस वसूली जा रही है जो छात्र हितों से खिलवाड़ है। उन्होंने परिसर प्रशासन को ज्ञापन सौंप जल्द समस्याओं के हल की गुहार लगाई। वहां पर उज्जवल जोशी, चंदन बहुगुणा, संजू सिंह, पुनीत प्रभात, राहुल अधिकारी, पंकज फर्त्याल, गोपाल मेर, दिव्य जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें