फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉफी पर होली एंजिल का कब्जा

विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होली एंजिल पब्लिक स्कूल के नाम रहा। टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी कमलेश्वर की टीम को परास्त किया। अंत में विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

हवालबाग ब्लॉक मुख्यालय के मैदान में शुक्रवार को होली एंजिल और कमलेश्वर की टीम के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। होली एंजिल ने 21-10 से मुकाबला जीता। इसके साथ ही टीम ने जिला स्तर में अपना स्थान पक्का कर लिया। टीम में कप्तान कार्तिक कुमार, उपकप्तान पुष्पेश वैद्य, रक्षित बोरा, अभय कुमार, कुणाल भंडारी, सनी, आयुष टम्टा को बीईओ ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. मनोज चौधरी, खेल प्रशिक्षक खिलाफ सिंह, सोनल पांडे, पूजा पंत, भुवन पांडे, भुवन पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें