फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को फिट रखने का लक्ष्य: मुफ्त में कर सकेंगे जिम, लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Fri, 03 Nov 2023 04:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अर्जुन अवाॅर्ड पुरस्कार से सम्मानित नगर के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने अपने दादा स्व. चंद्र लाल सेन और दादी स्व.बसंती देवी की स्मृति में दीनदयाल पार्क में ओपन जिम स्थापित किया है। जिम का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इसे जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा। 
विज्ञापन
दीनदयाल पार्क में मिलेगी जिम की सौगात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के पार्क अब सिर्फ घूमने और टहलने के काम नहीं आएंगे, बल्कि यहां लोग जिम में कसरत भी कर सकेंगे। नगर के पांडेखोला स्थित एक पार्क में शीघ्र ही लोगों को जिम की सौगात मिलेगी और वे यहां मुफ्त में व्यायाम कर सकेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, अर्जुन अवाॅर्ड पुरस्कार से सम्मानित नगर के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने अपने दादा स्व. चंद्र लाल सेन और दादी स्व.बसंती देवी की स्मृति में दीनदयाल पार्क में ओपन जिम स्थापित किया है। 

जिम का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इसे जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा। ऐसे में युवाओं और नगर के लोगों को जिम में मुफ्त में व्यायाम की सुविधा मिलेगी। लोगों को निजी जिम में व्यायाम के लिए शुल्क चुकाना पड़ता है। अब लोगों को यह सुविधा पार्क में मुफ्त में मिलेगी।
विज्ञापन


लक्ष्य का यह प्रयास सराहनीय है। पार्क में जिम के शुरू होने पर नगरवासियों को व्यायाम करने की बेहतर सुविधा मिलेगी। -प्रकाश चंद्र जोशी, पालिकाध्यक्ष, अल्मोड़ा। 

युवा नशे की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्हें शारीरिक रूप से फिट रखने और व्यायाम से जोड़ने के की जरूरत है। इसी उद्देश्य से जिम स्थापित किया जा रहा है। -डीके सेन, अंतराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें