फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत में सैन्य क्षेत्र तक पहुंची जंगल की आग

Fri, 29 Mar 2024 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
01 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल टीम ने पाया आग पर काबू
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत के सैन्य क्षेत्र के पास जंगल में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बृहस्पतिवार को सैन्य क्षेत्र के पास जंगल में आग लग गई। कुछ देर बाद ही आग आवासीय परिसर के पास शैतान सिंह मैदान तक पहुंच गई, इससे आसपास रह रहे लोगों में दहशत का माहौल रहा। लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की तरफ दौड़े। उन्होंने घटना की सूचना दमकल को दी। एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में आधा हेक्टेयर जंगल जल गया है।
विज्ञापन

नहीं थम रही जंगल में आग लगने की घटनाएं
अल्मोड़ा। फायर सीजन शुरू होने के बाद जंगल में आग लगने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इस फायर सीजन कोसी, हवालबाग, रानीखेत, जागेश्वर, दन्या सहित अन्य क्षेत्रों में आग लगने से सात हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गए हैं। वन विभाग ने जंगलों को आग से सुरक्षित बचाने के लिए जिले भर में 150 से अधिक क्रू सेंटर स्थापित किए हैं, इसके बाद भी इन घटनाओं पर लगाम नहीं लग रही है। संवाद
विज्ञापन


कोट- सैन्य क्षेत्र के जंगल में आग लग गई। टीम भेजकर आग पर काबू पा लिया गया। - वंश नारायण यादव, अग्निशमन अधिकारी, रानीखेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें