फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: झांसा देकर विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक से 90 हजार ठगे

Fri, 29 Mar 2024 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत के बैंक खाते से साइबर ठग ने 90 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने तहरीर में बताया कि 19 मार्च को उनके मोबाइल पर फर्जी एसबीआई नेट बैकिंग की तरफ से रिवार्ड प्वाइंट को कैश वाउचर में परिवर्तित करने का मैसेज भेजा गया। ठग ने एक लिंक भेजकर ओटीपी दर्ज करने को कहा। ओटीपी दर्ज करने के बाद नया पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा गया। शक होने पर उन्होंने संबंधित पेज बंद कर दिया लेकिन कुछ देर बाद ही उनके खाते से 90 हजार रुपये गायब हो गए। इधर, कोतवाल जगदीश चंद्र देऊपा ने बताया कि मामले में आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें