फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चार केंद्रों में 1,454 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Thu, 23 Nov 2023 06:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
-अधिशासी अधिकारी एवं कर और राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 को होगी
विज्ञापन

बागेश्वर। अधिशासी अधिकारी एवं कर और राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर को दो पाली में होगा। राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से कराई जाने वाली परीक्षा के लिए जिले के चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और 1,454 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
जिले में विक्टर मोहन जोशी जीआईसी बागेश्वर, जीजीआईसी बागेश्वर, विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा और कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जीआईसी में परीक्षा देने के लिए 312, जीजीआईसी में 216, विवेकानंद इंका में 504 और कंट्रीवाइड स्कूल में परीक्षा देने के लिए 422 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ जीएस सौन ने बताया कि जीआईसी में प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य शोभा, विवेकानंद में प्रधानाचार्य एएस तोपाल और कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय को केंद्र व्यवस्थापक/परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें