फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पांच दिन से जल रहे हैं दूनागिरी के जंगल

Fri, 03 May 2024 09:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
द्वाराहाट के दूनागिरी मंदिर के पास बांज के जंगल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जिले के प्रसिद्ध दूनागिरि मंदिर के पास का जंगल पांच दिन से धधक रहा है। आग से बांज के पेड़ों को खासा नुकसान पहुंचा है, लेकिन वन विभाग मौके पर नहीं पहुंच सका है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

दूनागिरी मंदिर के पास किमटुक, रतखाल, जाबर, कईकुटैल,गौंगा के पास लगी आग ने बांज के जंगल को अपनी चपेट में ले लिया है। जंगल जल रहा है, लेकिन वन विभाग की नजर इस पर नहीं पड़ी है।
दूनागिरी के पास जंगल में लगी आग बुझाने के लिए टीम भेजी गई है। खड़ी पहाड़ी होने से आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।-मदन लाल, रेंजर, द्वाराहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें