फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora Road Accident: अल्मोड़ा-रानीखेत सड़क पर खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Wed, 01 Nov 2023 12:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

रानीखेत-अल्मोड़ा सड़क पर मजखाली के पास बुधवार सुबह एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई (Almora Road Accident) है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अल्मोड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीखेत-अल्मोड़ा सड़क पर मजखाली के पास बुधवार सुबह एक ऑल्टो कार युके-01सी 3818 खाई में गिर (Almora Road Accident) गई है। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


चालक कैलाश सिंह, उम्र 56 वर्ष पुत्र नारायण सिंह निवासी बब्बर खोला, मजखाली रानीखेत को राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा ने कहा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें